बोकारो की खो-खो प्रतिभाओं का इंडीजीनस ट्रस्ट ने किया सम्मान
राष्ट्रीय खबर | 10 अगस्त 2026
बोकारो: सेक्टर-12 स्थित सरना स्थल में इंडीजीनस ट्रस्ट की ओर से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर खेल प्रतिभाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीबीएसई क्लस्टर-2026 खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बोकारो का गौरव बढ़ाने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में बोकारो की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्णिम सफलता दर्ज की। वहीं छात्रों की टीम ने भी बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय देते हुए सेकंड रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। दोनों टीमों की उपलब्धि पर अभिभावकों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विजेता छात्राओं की टीम में कृति रानी, कुसुम कुमारी, कृति कुमारी, हर्षिता सुतार, अंकिता कुमारी, सृष्टि कुमारी, माही कुमारी, ब्यूटी कुमारी, मिस्टी कुमारी, श्रुति सोनी, किरण कुमारी एवं गुनगुन कुमारी शामिल रहीं।
छात्रों की टीम में अंकित रंजन, अंश कुमार, पप्पू कुमार, प्रिंस कुमार रजवार, प्रीत राज, विनय कुमार रजवार, ऋषभ कुमार शर्मा, अमृत गोप, हर्षित कुमार, प्रतीक कुमार, अतुल्य कुमार सिंह एवं कृष्णा हेम्ब्रम ने बेहतर प्रदर्शन किया।
इंडीजीनस ट्रस्ट के सचिव मनीष मुंडा ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के बच्चों और युवाओं को शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी समान अवसर मिलना चाहिए। प्रतिभाओं को सम्मान और सही मंच देकर उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।
मौके पर संजय समानता, संजय कुमार, राम गोप आदि मौजूद थे।
Emerging Players of the District Got a Big Platform
Bokaro: With the support of Indigenous Trust, the Bokaro District Kho-Kho Championship (Junior Boys & Girls) was successfully organized on 7th December 2025. The championship was held near Middle School Harla, Bajrang Akhada (Tildiha Road).
The main objective of the competition was to promote sportsmanship among young players across the district and to provide them with an opportunity to nurture and showcase their hidden talents. The championship served as a strong platform for local players, enabling them to gain exposure at the district and state levels while demonstrating their sporting skills.
A large number of players participated in the event. Parents and sports enthusiasts were also present in good numbers, which greatly encouraged the emerging athletes.
Several dignitaries attended the event, including Indigenous Trust Secretary Manish Munda, member Mahesh Munda, Sanju Samanta, and other notable individuals.

